खैरथल
आरटीई मे निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू,अभिभावकों मे खुशी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : राजस्थान में सत्र 2026-27 के लिए आरटीई प्रवेश प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी. अभिभावक 4 मार्च तक 5 स्कूलों की वरीयता के साथ आवेदन कर सकते हैं. इस बार प्री-प्राइमरी से पहली कक्षा तक के बच्चों को निशुल्क प्रवेश का मौका मिलेगा, जिसकी लॉटरी 6 मार्च को निकलेगी
राजस्थान के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निशुल्क प्रवेश की राह देख रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा विभाग ने नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत टाइमफ्रेम जारी कर दिया है. इस साल अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए 20 फरवरी से 4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के पश्चात वरीयता क्रम तय करने के लिए 6 मार्च को राज्य स्तर पर ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी
शिक्षा विभाग ने इस बार आरटीई की गाइडलाइन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. दो साल के अंतराल के बाद विभाग ने फिर से निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी (3 प्लस) से लेकर पहली कक्षा तक एक साथ प्रवेश का प्रावधान किया है. इससे पहले सत्र 2024-25 और 2025-26 में केवल दो कक्षाओं में प्रवेश का नियम था, लेकिन अब नई गाइडलाइन के तहत पीपी 3+, पीपी 4+, पीपी 5+ और पहली कक्षा में निशुल्क प्रवेश मिल सकेगा
प्रवेश के लिए मूल निवास प्रमाण-पत्र, जातिप्रमाण पत्र,आधार कार्ड,जन आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होगी


