बरेली
न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का उच्च स्तरीय निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का उच्च स्तरीय निरीक्षण मानुष पारिक, पुलिस अधीक्षक (नगर), बरेली के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी प्रथम आशुतोष शिवम के पर्यवेक्षण में बरेली न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में न्यायालय परिसर के आंतरिक एवं बाह्य परिधि का निरीक्षण किया गया, जिसमें डोग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वायड), पीएसी प्लाटून सहित अन्य सुरक्षा इकाइयों द्वारा सहयोग किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारिक ने नोडल न्यायालय सुरक्षा प्रभारी (न्यायाधीश) से समन्वय स्थापित कर न्यायालय परिसर में सुरक्षा को और सुदृढ़ करने हेतु सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि करने के संबंध में विस्तृत वार्ता की।




