भरत पुर

विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

भरतपुर। गांव सामई में मंगलवार को बरसाना के संत बृजभूषण दास फलाहारी बाबा की मुख्यअतिथित्य में एवं गोविंदराम पाठक की अध्यक्षता में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन की शुरुआत में भव्य शोभा यात्रा ग्राम बस्ती से निकली गई जिसमें ग्राम वासियों ने बड़ी उत्साह और जोश देखने को मिला इसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिससे वातावरण भक्ति में हो गया समाज परिवर्तन की दिशा में कार्य करने वाले लोगों का सम्मानित किया गया मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभाग कार्यकर्ता उत्तम धनकर संघ शताब्दी वर्ष के पांच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नागरिक शिष्टाचार, स्वदेशी एवं कुटुंब प्रबोधन कर विशेष जोर दिया एवं युवाओं को नशा और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए संगठित रहकर भागीदारी निभाने का आवाहन किया सम्मेलन के बाद प्रसादी की व्यवस्था रही इस अवसर पर खंड कार्यवाह पुरुषोत्तम साहू मंडल कार्यवाहक मोहन श्याम ,पवन कौशिक ,प्रदीप कौशिक ,नरेश ठेकेदार ,वर्तमान सरपंच गजाधर, पूर्व सरपंच सुनील कुमार ,राम खिलाड़ी ,जमुना प्रसाद हरदयाल भगत ,दामोदर प्रजापत ,मुकुट बिहारी गौड़ सोनू मेंबर लखन पंडित कुंज बिहारी श्री हरिदास आदि सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति एवं सज्जन शक्ति उपस्थिति रही

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button