पाकुड़

झामुमो के युवा नेत्री केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

JMM youth leader and Central Committee member Upasana Marandi met the bereaved family.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम तेलियापोखर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता जुनास टुडू की पत्नी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पार्टी की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने जुनास टुडू एवं उनके परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का हौसला दिया। उपासना मरांडी ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है तथा इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही आश्वासन दिया कि झामुमो परिवार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
बताया गया कि जुनास टुडू की पत्नी अपने पीछे मात्र तीन दिन का नवजात शिशु छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गईं। मां के साये से वंचित इस शिशु के भविष्य को लेकर परिवार गहरे सदमे में है। मौके पर पूर्व युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, ग्राम प्रधान जुलियस मुर्मू, मास्टर अनिल मुर्मू, सिल्वानती हेम्ब्रम, राजीव, राजेश, इलियास टुडू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button