उत्तरकाशी

महिला की अश्लील वीडियो/फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले मे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : बडकोट पुलिस की टीम द्वारा महिला की अश्लील वीडियो/फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले मे 1 युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
बीते 12 फरवरी को एक महिला द्वारा कोतवाली बडकोट पर घनसाली, टिहरी निवासी 1 युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया पर जान पहचान, अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित करने तथा प्रसारित करने से रोकने के लिए कहने पर जान मारने की धमकी देने के संबंध में एक लिखित तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा युवक मंजीत (25) युवक के विरुद्ध कोतवाली बडकोट पर धारा 77, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 66(c), 66(e), 67(a) IT Act* के के तहत अभियोग पंजीकृत कर 17 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button