नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर।आपसी रंजिश को लेकर मारपीट का एक और मामला सामने आया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।पीडि़त भरतलाल रिझारिया ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।पीडि़त का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चोटों को गंभीर बताते हुए आगे के इलाज की सलाह दी।पीडि़त की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और आपराधिक कृत्य से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।



