पाकुड़

महेशपुर में कैश लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी/ पिस्टल व बाइक बरामद

Cash robbery in Maheshpur solved, two accused arrested; cash, pistol and bike recovered

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में सिनेमा हॉल के सामने फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस के निकट हुई कैश लूट/छिनताई की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कांड संख्या 16/2026 के अनुसंधान हेतु गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि काठीकुंड थाना प्रभारी द्वारा साझा की गई सूचना के आधार पर घटना से संबंधित तथ्यों का मिलान किया गया, जो अस्पताल में इलाजरत दो संदिग्ध व्यक्तियों से मेल खाता पाया गया। इसके बाद एसआईटी ने अस्पताल पहुंचकर दोनों से पूछताछ की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनोरंजन कुमार और लालू यादव ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई राशि में से 2,68,480 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 11 एआर 3827), 9 एमएम पिस्टल, दो वीवो मोबाइल फोन तथा एक सफेद रंग का गमछा भी जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। गठित विशेष जांच टीम में एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, थाना प्रभारी रवि शर्मा, रद्दीपुर थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो तथा महेशपुर के आरक्षी अभिजीत राज शामिल थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button