पाकुड़
पाकुड़ में इंटरमीडिएट परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
Intermediate examination successfully completed in Pakur, Deputy Commissioner conducted surprise inspection

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले में झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारु संचालन की समीक्षा हेतु उपायुक्त मनीष कुमार ने पीएम श्री मध्य विद्यालय धनुषपूजा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा, परीक्षार्थियों की व्यवस्थाएं और सीसीटीवी निगरानी का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं सभी पदाधिकारियों को परीक्षा को पूर्ण निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।



