ललितपुर
सामाजिक संस्थाओं ने डा.विरधीचन्द्र जैन को किया उपाधियों से अलंकृत
सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा ने किया जैन समाज प्रथम नागरिक की उपाधि से अलंकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मडावरा (ललितपुर)। धर्म,धर्मायतनों साधु संतों की सेवा में सदैव अग्रिम पंक्ति में कार्य करने व अपने द्वारा सहृदय भाव से हर किसी की मदद एवं मुक्तहस्त दान देने में प्रसिद्ध कस्बा मडावरा के जाने माने चिकित्सक डा.विरधी चंद्र जी जैन को एक वृहद समारोह के दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा उपाधियों व प्रस्तुतियां देकर सम्मानित किया गया। जैन जगत के प्रसिद्ध संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के महावीर विद्याविहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कस्बा क्षेत्र सहित जनपद में दानवीर के रूप में प्रसिद्ध डॉ विरधी चंद्र,श्री मति लक्ष्मी देवी जैन की 50 वी वैवाहिक वर्षगांठ को सर्व समाज एवं परिवारी जनों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा समाधिस्त आचार्य विद्यासागर जी के व्यक्तितव व उनके द्वारा सर्व समाज हित में किये गए कार्यों को याद किया गया श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य श्रेष्ठ के चरण चिन्हों पूजन भक्ति कर सदा उनके आशीर्वाद की कामना कर आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन किया जिसमें महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने इंद्र इंद्राणी बन पुण्य का सञ्चय किया।
सामाजिक संस्थाओं द्वारा डॉ विरधी चन्द्र जैन को किया उपाधियों से अलंकृत-
वहीं उनके परम् भक्त दानवीर भामाशाह डॉ विरधी चंद्र,श्री मति लक्ष्मी देवी,डॉ विकास जैन,डॉ विशाल जैन सपरिवार को सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा ने सम्मानित करते हुए समाज के प्रथम नागरिक की उपाधि से अलंकृत किया गया तो वहीं नगर की सामाजिक संस्थाओं में दयोदय पशु संरक्षण केंद्र,गौशाला परिवार द्वारा गौ आश्रय दाता आदर्श परिवार की उपाधि से,नवनिर्माणधीन पंचायती पाषाण मन्दिर समिति ने धर्म सेवा शिरोमणि श्री वर्णी बल विद्यामन्दिर समिति ने विद्या सेवा शिरोमणि की उपाधि से,श्री विद्यासागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समिति ने समर्पण श्री की उपाधि से तो वहीं अतिशय क्षेत्र गिरार जी कमेटी ने चरित्र शिरोमणि की उपाधि से नवाजा गया। सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा ने डॉ विरधी चंद्र सपरिवार की भूरी भूरी प्रसंसा करते हुए कहा कि कस्बा मडावरा सहित क्षेत्रीय समाज के धर्म कार्यों में ऐसा कभी नहीं हुआ कि डॉ विरधी चंद्र जी ने मुक्त हस्त से सहयोग न किया गया उनका सरल सौम्य व्यक्तित्व सभी को अपना बना लेता है किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में उनकी भागीदारी कार्यक्रम की सफलता की गारंटी बन जाती है कार्यक्रम के अंत में सामाजिक संस्थाओं एवं अतिथियों का पगड़ी माला पहनाकर सम्मान किया गया एवं सम्पूर्ण सकल जैन समाज एवं क्षेत्रीय समाज का वात्सल्य भोज चंद्रकुमार जैन, डा.्विरधी चंद्र, हंसराज जैन, डॉविकास जैन, डा.विशाल जैन, मुकेश मामा परिवार के सौजन्य से किया गया। इस दौरान सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा के डा.राकेश जैन, अभिनंदन जैन, राजेश जैन, सुरेंद्र जैन, नीलेश जैन, डीके जैन, राजेन्द्र जैन, प्रियंक जैन, नितिन जैन, शैलेन्द्र जैन, प्रकाश जैन, प्रदीप जैन, अभिषेक जैन, रज्जु, कल्लू,सुधीर जैन सहित क्षेत्रीय समाज उपस्तिथ रही।



