बी0 एड0 सत्र 2023-25 में स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के द्वारा घोषित सत्र 2023-25 के परीक्षा परिणाम में स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुगदा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।8.07 सीजीपीए लाकर ललिता कुमारी प्रथम श्रेणी के साथ प्रतिष्ठा प्राप्त करते हुए महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की।राहुल राज ने 7.93 सीजीपीए लाकर प्रथम श्रेणी प्राप्त करते हुए महाविद्यालय में द्वितीय स्थान एवं सोनी कुमारी 7.76 सीजीपीए लाकर प्रथम श्रेणी प्राप्त करते हुए महाविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।महाविद्यालय के सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी आज एक प्रशिक्षित शिक्षक हो चुके हैं।अब आप सभी अपने ज्ञान और आचरण से समाज में शिक्षा का दीप जलाते हुए एक उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में अपने आप को स्थापित करें।महाविद्यालय सदैव आप सभी के साथ हैं।प्राचार्य डॉ चन्द्र सिंह भाटी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने आप को सफल करते हुए स्वयं को रौशन करने का प्रयास करें। प्रशासनिक पदाधिकारी पूनम प्रसाद ने कहा कि आप सभी एक ऐसे शिक्षक के रूप में अपनी पहचान बनाएं जो अनुकरणीय हो।प्राध्यापक जयश्री साह,सोमनाथ बाउरी, सच्चिता कुमारी,नीतू कुमारी,दयाल नायक,बेबी कुमारी, बसंत कुमार ने भी शुभकामनाएं दिया है।




