मथुरा

मथुरा में दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार,एक के पैर में लगी गोली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर 28 जनवरी को लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जबकि साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बलदेव थाना पुलिस और रिवार्डी टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कासिमपुर अंडरपास के नीचे चौकी माइलस्टोन क्षेत्र, माइलस्टोन 129 पर घेराबंदी की। यह स्थान नोएडा से आगरा की ओर थाना बलदेव क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मानवेन्द्र उर्फ मोनू उर्फ मुन्ना (20 वर्ष) निवासी नगला भंडा, थाना निधौलीकला, जनपद एटा (जो वर्तमान में रसूलपुर, नोएडा में रहता है) और अजीत (22 वर्ष) निवासी नगला भंडा, थाना निधौलीकला, जनपद एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, दो खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए हैं। इसके अलावा, लूट में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, वादी से लूटे गए 3120 रुपये नकद, तथा वादी और ड्राइवर के आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button