बेतुल

बैतूल बहला-फुसलाकर कराई रजिस्ट्री

रकम मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

महिला ने जमीन हड़पने का लगाया आरोप, एसपी से शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। मुलताई तहसील के ग्राम मीरापुर निवासी फरियादी ललिता राजुरकर पति बलदेव राजुरकर ने कलेक्टर एवं एसपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि ताईखेडा निवासी गोरू नरवरे पिता गुडिया पटेल ने उनके पति को बहला-फुसलाकर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली, लेकिन तय की गई 5 लाख 25 हजार रुपए की राशि का भुगतान नहीं किया।
आवेदिका ने बताया कि उनके पति बलदेव राजुरकर के नाम ग्राम मीरापुर स्थित भूमि खसरा नंबर 98/199/3 रकबा 0.398, 0.024 हेक्टेयर कुल 1.04 एकड़ का सौदा 5 लाख 25 हज़ार रुपए में किया गया था। आरोप है कि अनावेदक ने दबाव बनाकर रजिस्ट्री अपने पक्ष में करवा ली, लेकिन एक भी रुपया नहीं दिया। जब वे रकम मांगने गईं तो उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
ललिता राजुरकर ने शिकायत में बताया कि वे अनुसूचित जाति मेहरा समाज से हैं और आरोपी ने उन्हें नीची जाति कहकर गालियां दीं। धमकी के कारण वे और उनके पति भयभीत हैं तथा जानमाल का खतरा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे पूर्व में एसपी, डीएसपी, महिला थाना, थाना साईंखेड़ा, कलेक्टर तथा 181 हेल्पलाइन में भी आवेदन दे चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, जमीन के सौदे की पूरी राशि दिलाई जाए तथा उन्हें और उनके पति को सुरक्षा प्रदान की जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button