खैरथल

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में ब्राह्मण महिला समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

खैरथल : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में ब्राह्मण महिला समाज अध्यक्ष मीना शर्मा की अगुवाई में गुरुवार को कलेक्टर को राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देते हुए महिलाओ ने अति. जिला कलक्टर शिवपाल जाट को अवगत कराया की ये भेदभावपूर्ण नियम जब तक वापस नहीं होता है संघर्ष जारी रहेगा इस मौके पर अध्यक्ष मीना शर्मा ने बताया कि समाज यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता का संवर्धन) विनियम, 2026 के खिलाफ है।
हमने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में इन नियमों को “काला कानून” बताते हुए तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।
नीलम जोशी का आरोप है कि ये नए नियम एकतरफा हैं और सामान्य/सवर्ण वर्ग के छात्रों के भविष्य के लिए खतरा हैं।
शशिप्रभा शर्मा ने कहा ब्राह्मण संगठनों का मानना है कि इन नियमों में झूठी शिकायतों के खिलाफ कोई सुरक्षा उपाय नहीं है, जिससे सवर्ण समुदाय के छात्रों को गलत तरीके से निशाना बनाया जा सकता है।
महिला समाज की सीता शर्मा का कहना है ये नियम समानता के बजाय समाज में जातिगत भेदभाव को बढ़ाएंगे और शिक्षण संस्थानों के माहौल को खराब करेंगे।
ज्ञापन में केंद्र सरकार से नये नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मीना शर्मा, वरिष्ट संरक्षक शारदा अवस्थी, उपाध्यक्ष, कविता शर्मा,सचिव पूजा शर्मा,शशि प्रभा शर्मा,मंजू कौशिक, सरिता शर्मा, नीलम जोशी ,सीता शर्मा, प्रियंका शर्मा, संतोष शर्मा, सुनीता शर्मा, आरती कौशिक समेत अनेको महिलाए मौजूद रही

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button