विधानसभा सदन की कार्रवाई में की मांग,सुदूरवर्ती एवं दियारा इलाकों में सर्वे कराकर छूटे हुए गांव में जल्द हो विद्युतीकरण कार्य निर्माण, विधायक एम टी राजा
MLA M T Raja demanded that a survey be conducted in remote and Diara areas and electrification work be completed in the remaining villages.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान राजमहल विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती एवं दियारा क्षेत्र में ऊर्जा विभाग की ओर से त्वरित सर्वे कराकर विद्युतीकरण कराई जाने की मांग को तारांकित प्रश्न के माध्यम से राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सदन में उठाए है।उन्होंने सदन के माध्यम से ऊर्जा विभाग को कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी उज्जवला ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण कार्य किया जा रहा है लेकिन क्षेत्र से प्राप्त सूचना के अनुसार कई गांव में अब तक विद्युतीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ है।ऐसे में लोग बांस बल्ला लगाकर बिजली की तार को संचालित किए हैं,बिजली विभाग इस पर त्वरित पहल करें,और छुटे हुए गांव का सर्वे कराकर जल्द विद्युत पोल लगाते हुए विद्युतीकरण कार्य करना सुनिश्चित करें।ऊर्जा विभाग ने विधायक के प्रश्न को संज्ञान में लेकर उत्तर देते हुए कहा है कि राजमहल विधानसभा के कुल24ग्राम और16 टोला में विद्युतीकरण कार्य हुआ है। और8टोला में कार्य जारी है,172 टोला ऐसे हैं जहां बांस बल्ली लगाकर विद्युतीकरण संचालित है। वहां पीएससी पोल से बदलने का कार्य जारी है,छूटे हुए गांव का भी सर्वे कराकर विद्युतीकरण कार्य किया जाएगा,वही गर्मी से पूर्व राजमहल विधायक द्वारा उठाए गए इस जनहित के पहल पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

