गोड्डा
रमजान माह में नगरपालिका आम चुनाव का होगा मतदान
रोजा रखकर महिला व पुरुष मतदाता ज्यादा देर नहीं टिक पाएंगे बूथ पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नगर क्षेत्र में काफी संख्या में है मुस्लिम मतदाता
अगर बूथ पर तुरंत वोट डालने नहीं मिला तो लौट जाएंगे घर
रोजा रखकर लंबी कतार में खड़े रहने की हिम्मत देगी जवाब
गोड्डा। नगरपालिका आम चुनाव को लेकर अब मतदान में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। वैसे तो गुरुवार से मुस्लिम समुदाय का रमजान पर्व प्रारंभ हो गया है। उस लिहाज से रमजान माह में नगरपालिका आम चुनाव का मतदान होना है। इस वजह से मतदान प्रतिशत में कमी आने की संभावना बलवती हो गई है। क्योंकि रोजा रख रहे रोजेदारों को लंबी लाइन में खड़े रहकर मतदान करने की गुरेज रहेगी। इस वजह से मुस्लिम पुरुष एवं महिला मतदाता ज्यादा देर तक बूथ पर टीक नहीं पाएंगे। शहरी क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी काफी है। रोजा रख रहे मुस्लिम मतदाता को तुरंत वोट डालने नहीं मिला तो घर लौट जाएंगे। वैसे मतदाताओं का कहना है कि शहरी क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य बूथ पर जैसे ही मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचते हैं, उन्हें मतदान करने के लिए प्राथमिकता दिए जाने से बेहतर मतदान हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि 23 फरवरी को नगरपालिका आम चुनाव का मतदान प्रक्रिया है। जिला प्रशासन की ओर से मतदान को बेहतर करने को लेकर लगातार कर्मियों को प्रशिक्षण, अधिकारी तौर पर निर्देश और मतदान केदो की स्थिति का अवलोकन किया गया है।
क्या कहती हैं महिला मतदाता
” लोकतंत्र में हमारी आस्था पूर्ण है। हर चुनाव में मतदान करने के लिए जाते हैं। नगरपालिका आम चुनाव का मतदान रमजान के समय हो रहा है। सुबह एक बार मतदान शुरू होते ही बूथ पर जाएंगे। अगर वोट कर सके तो ठीक है, नहीं तो रोजा रख कर कतर में खड़ा रहना मुश्किल होगा।”
शबाना आजमी, महिला मतदाता।
—————————
” इलेक्शन में मतदान भी करना है। रोज भी रखना है। रोजा रख भी रहे हैं। रमजान माह में घर में बहुत सारा काम रहता है। पाठ भी करना पड़ता है। धूप में भी इजाफा हो गया है। मतदान केंद्र पर पहुंचते ही मत डालने की सुविधा मिलेगी तो ठीक रहेगा। नहीं तो परेशानी हो जाएगी।”
बीबी सकीना खातुन, महिला मतदाता।
—————————–
क्या कहते हैं पुरुष मतदाता
” लोकसभा विधानसभा में मतदान किया। अब नगर पालिका आम चुनाव में मतदान करना है। रमजान माह शुरू हो गया है। सभी मुस्लिम रोजा रख रहे हैं। नमाज किताब भी करना पड़ता है। मुस्लिम मतदान केंद्र मुस्लिम मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा रहने और जल्द वोट डालने का मौका मिलने से बेहतर होगा। नहीं तो दिक्कत है।”
अफजल अंसारी, पुरुष मतदाता।
—————————
” शहर के सरकार को चुनने के लिए नगरपालिका आम चुनाव हो रहा है। सभी वर्गों के विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। हम मुसलमानों का रोजा, नमाज, तरावीह की नमाज व तिलावत भी हो रहा है। समय पर वोटिंग भी होना है। रोजा के मद्देनजर मुस्लिम मतदान केंद्र पर मतदाताओं के पहुंचने के तुरंत बाद वोट डालने की व्यवस्था करने से ठीक रहेगा।”
आफताब आलम, पुरुष मतदाता।




