बेतुल

बैतूल सांवगां में ट्रिपल हत्याकांड-क्षेत्र में फैली सनसनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। बैतूल जिले के सावंगा गांव में हृदय विदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई, है ।सावंगा निवासी दीपक द्वारा अपने पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे मां कमला धुर्वे और अपने भाई दिलीप धुर्वे के वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया है। वही घटना स्थल पर ही मौजूद मृतक का नाती 4 वर्षीय प्रशांत को भी चोट पहुंचाई है। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद में हत्यारा शवो के पास ही बैठा रहा। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हत्यारे द्वारा राड से अपने पिता माता और भाई पर लगातार प्रहार किया जिससे पूरे कमरे में खून ही खून नजर आ रहा था। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में विवेचना की जा रही है।स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में एक सनसनी सी फैल गई है।यह घटना ना केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता को भी उजागर करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button