गाजियाबाद

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्वयं खुलवाया लोनी तिराहे का जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। लोनी तिराहे पर लगातार लग रहे जाम से आक्रोशित होकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शनिवार सुबह स्वयं मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।पुलिस कर्मियों के डयूटी चौराहे पर होने के वावजूद स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से रोजाना दो चार होना पड़ता है।
सुबह विधायक नंदकिशोर गुर्जर दिल्ली–शामली रोड पर शिव विहार मेट्रो स्टेशन से लोनी तक सड़क पर हुए गड्ढों को भरवाने और रुकी नालियों की सफाई का काम देखने मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई इंचार्ज राजकुमार को फोन कर कार्यालय में बैठकर सफाई कर्मचारियों की उचित निगरानी न करने पर कड़ी फटकार लगाई।
इसके बाद विधायक लोनी तिराहे पर पहुंचे। वहां भारी जाम देखकर उन्होंने पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और खुद जाम खुलवाने में जुट गए उन्होंने वहा अपना वाहन खडा करने वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विधायक ने दिल्ली में पंजीकृत ऑटो चालकों को चेतावनी दी कि वे लोनी में संचालन न करें। इस दौरान वह लोनी तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों से बुरी तरह खिन्न नजर आए। विधायक ने कहा कि यहा तैनात पुलिस कर्मियों का ध्यान जाम खुलवाने में कम बल्कि अवैध उगाही पर ज्यादा है इसलिए वे चौराहे पर अव्यवस्थित तरीके से अपने वाहन खड़े करते हैं जिनके कारण जाम लगता है
इसके अलावा उन्होंने तिराहे पर आड़ी-तिरछी खड़ी फल रेहड़ियों को भी सड़क किनारे लगाने का निर्देश दिया, ताकि लोनी तिराहे पर जाम की समस्या से निजात पाई जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button