बेतुल

बैतूल ट्रेड डील और मनरेगा बदलाव के विरोध में जिलेभर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में तीन कलंकित मंत्रियों के पुतले फूंके 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। भारत-अमेरिका ट्रेड डील और मनरेगा में बदलाव के विरोध में 20 फरवरी को जिलेभर में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर कारगिल चौक पर उग्र प्रदर्शन किया एवं तीन कलंकित मंत्रियों राजेन्द्र शुक्ला, विजय शाह एवं कैलाश विजयवर्गीय के पुतले दहन किए गए। कांग्रेस ने इसे किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों की रक्षा का आंदोलन बताते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के संगठन महासचिव ब्रज भूषण पांडे द्वारा जारी निर्देशों के बाद सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन आयोजित किए। कार्यकर्ताओं, किसानों, मजदूरों और युवाओं की मौजूदगी में नारेबाजी की गई और सरकार की नीतियों के विरोध में आक्रोश जताया गया। नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।
– ट्रेड डील को कृषि पर हमला बताया
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील देश की कृषि व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। उनका कहना है कि यह समझौता छोटे, सीमांत और मध्यम किसानों तथा व्यापारियों को असमान प्रतिस्पर्धा में धकेलेगा और देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को कमजोर करेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली नीति करार देते हुए इसे किसान विरोधी बताया गया।
– मनरेगा में बदलाव को गरीब विरोधी निर्णय कहा
मनरेगा के नाम परिवर्तन और नियमों में बदलाव को लेकर भी कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि मजदूरी के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साजिश की जा रही है, जो ग्रामीण और गरीब वर्ग के हितों के खिलाफ है। इसे गरीब विरोधी मानसिकता का उदाहरण बताते हुए केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया गया।
– तीन मंत्रियों के इस्तीफे की मांग
प्रदेश स्तर पर कांग्रेस ने कफ सिरप से हुई मौतों के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सेना अधिकारी और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के आरोपों में घिरे मंत्री विजय शाह तथा भागीरथपुरा में दूषित जलप्रदाय से हुई मौतों के लिए दोषी ठहराए जा रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं के कारण प्रदेश आर्थिक बदहाली और अव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।
– विधानसभा घेराव की तैयारी को गति
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन को 24 फरवरी को भोपाल के जवाहर चौक में होने वाले विधानसभा घेराव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने कहा कि बैतूल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। 20 फरवरी का यह प्रदर्शन उसी व्यापक आंदोलन की कड़ी है, जिसे कांग्रेस जनअधिकारों की निर्णायक लड़ाई बता रही है।
प्रदर्शन में ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्‍यक्ष मनोज आहुजा व ग्रामीण अध्‍यक्ष राजकुमार चौबे, पूर्व अध्‍यक्ष मनोज बडोनिया, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष लवलेश बब्‍बा राठौर, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मोनिका निरापुरे, पुष्‍पा पेंद्राम, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्‍यक्ष प्रितेश गंगारे, अनुसुचित जाति प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष कमल नागले, युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जितेन्‍द्र इवने, आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्‍यक्ष मुन्‍नालाल वाडिवा, वरिष्‍ठ नेता रवि त्रिपाठी, नवलसिंग ठाकुर, हर्षवर्धन धोटे, धिरू शर्मा, प्रेरणा शर्मा, संतोष वाघमारे, पप्‍पु सेरकर, सुरेन्‍द्र साबले, शंकर अडलक, उमा दिवान, राजेश धुर्वे, गोलू भुमरकर, धन्‍नु उइके, सोनू राठौर, राकेश गुप्ता, सुशिला तिवारी, सुधा मायवाड, करण राजपूत, नंदिनी तिवारी, राजेश कलम्‍बे, सिराज पठान, तिरूपति जोशी, गिरीश झाम, राकेश सातनकर, प्रणय पाठक, सुभाष पवार, बबलू यादव, हरिश आर्य, लोकेश रावत, विजय मोखडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button