गुजरात

गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा

ट्रक में घुसी कार; दुर्घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

वलसाड । गुजरात के वलसाड जिले में कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कार चकनाचूर हो गई। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि वलसाड जिले के कपराड़ा तालुका के दुर्घटना बहुल्य इलाके में ये हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार तेज गति से चल रहे ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। एक ही परिवार के सात लोगों की मौत की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के लोग कपराड़ा के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे।
चकनाचूर हुई कार, मौके पर ही पांच की मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम-पुलिस के अनुसार कुंभघाट के पास एक मोड़ पर कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दो लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
कानूनी कार्रवाई करने में जुटी पुलिस-हादसे की खबर अंबा जंगल गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए परिजनों से बातचीत जारी है। वहीं, हादसे की जांच के साथ ही पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई करने में लग गई है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button