ललितपुर
22 फरवरी को असंगठित कर्मकार मजदूरी यूनियन की आवश्यक बैठक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से असंगठित कर्मकार मजदूरी यूनियन, ललितपुर की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 22 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे राजघाट रोड स्थित एक्सिस बैंक के बगल में आयोजित होगी।
बैठक में मजदूर साथियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें विशेष रूप से मजदूरी दर में बढ़ोतरी, श्रमिक पहचान पत्र, पंजीकरण प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, श्रम विभाग से संबंधित मुद्दों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों को एजेंडे में शामिल किया गया है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि श्रमिकों की एकजुटता से ही उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।
यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बैठक मजदूर हितों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
यह जानकारी यूनियन के उपाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने दी। अधिक जानकारी के लिए 7881113517 एवं 8604445651 पर संपर्क किया जा सकता है।



