गाजियाबाद

मीरपुर हिन्दू में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में उबाल

अधिकारियों से वार्ता बेनतीजा – 1 मार्च को महापंचायत का ऐलान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : ग्राम मीरपुर हिन्दू में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में चल रहा ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। दोपहर करीब एक बजे जिला अधिकारी रविंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी गोरखनाथ मंदिर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। उस समय कई प्रमुख ग्रामीण गांव में घर-घर जाकर 1 मार्च को प्रस्तावित महापंचायत के लिए समर्थन जुटा रहे थे।
इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों और ग्रामीण प्रतिनिधियों के बीच अनुज त्यागी के आवास पर वार्ता की व्यवस्था की गई। करीब दो बजे शुरू हुई यह बैठक लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
नगर आयुक्त ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की विशेषताओं और लाभों को विस्तार से बताया। वहीं जिला अधिकारी ने “बीच का रास्ता” निकालने की बात रखते हुए आश्वासन दिया कि गांव के लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा तथा स्कूल सहित अन्य सुविधाओं के प्रस्ताव भी आगे बढ़ाए जाएंगे। अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस प्लांट में नगर निगम का कचरा नहीं लाया जाएगा और इस संबंध में लिखित आश्वासन देने को भी तैयार हैं।
हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में अपनी बात रखते हुए कहा कि विकास कार्य हों या न हों, लेकिन गांव में डंपिंग ग्राउंड किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीण प्रतिनिधियों ने अधिकारियों की बातों को अस्वीकार करते हुए पहले से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग रखी।
आंदोलन की अगुवाई कर रहे नीरज त्यागी ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र में व्याप्त समस्याएं उठाईं। उन्होंने बागपत जिले की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले जहरीले पानी के कारण गाजियाबाद जिले के नोरसपुर, मीरपुर, मंडोला और नवादा गांवों में जलभराव एवं प्रदूषण की समस्या का मुद्दा उठाया। साथ ही ट्रॉनिका सिटी में बने वैकल्पिक विद्युत प्लांट और एसटीपी प्लांट के एक दिन भी संचालित न होने पर सवाल खड़े किए।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 में केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह द्वारा मीरपुर हिन्दू को गोद लिए जाने के बावजूद बरसाती नाले और नवादा गांव में भरे जहरीले पानी से भूजल दूषित हो चुका है। स्वच्छ पेयजल के लिए लगाया गया वायुमंडलीय नमी से पानी बनाने वाला प्लांट भी कभी चालू नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इन सभी मूल समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक किसी नए प्रोजेक्ट पर भरोसा संभव नहीं है।
ग्रामीणों ने एक स्वर में घोषणा की कि लोनी खादर क्षेत्र के सभी 16 गांव डंपिंग ग्राउंड का विरोध जारी रखेंगे और इसे किसी भी हाल में बनने नहीं देंगे।
इस दौरान जिला अधिकारी रवींद्र कुमार मंदड़, पुलिस आयुक्त जय रविंद्र गौड़, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक सहित अन्य अधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। ग्रामीण पक्ष से भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मालिक, टिकैत टीम के बिल्लू प्रधान, टीनू चौधरी, मुकेश त्यागी, महेश त्यागी, पवन मंडार, तेजराम मंडार, राजेंद्र बेसला, रविंदर त्यागी, सुरेंद्र चौहान, मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी, मोनू प्रधान, अशोक, लीलू त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, दीपक त्यागी, मोहम्मदीन, बालक नाथ महाराज, फूल सिंह नंबरदार, लक्ष त्यागी, मनीषा त्यागी, रेशम देवी, संतरा, धरमवती, शिवानी त्यागी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button