गाजियाबाद

14 लाख की लागत से बनेगी राजेश पायलट डिग्री कॉलेज रोड

अंशु सूरज मावी ने किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने बंथला-चिरोड़ी मार्ग स्थित स्प्रिंग विले पब्लिक स्कूल से शकलपुरा गांव के राजेश पायलट डिग्री कॉलेज तक जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। लंबे समय से चल रही इस मांग के पूरी होने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
करीब आधा किलोमीटर से अधिक लंबाई की इस चकरोड के निर्माण कार्य पर लगभग 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अंशु सूरज मावी ने बताया कि यह सड़क चिरोड़ी और शकलपुरा को सीधे जोड़ेगी, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नहर रोड से राजेश पायलट डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार तक आरसीसी सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा, जिसका टेंडर जिला पंचायत से स्वीकृत हो चुका है।
राजेश पायलट डिग्री कॉलेज के प्रबंधक विजयपाल कसाना ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए पिछले लगभग दस वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। अब यह कार्य शुरू होने पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।
ग्राम प्रधान उधम सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र बैसला और टेकराम बाबूजी ने कहा कि सड़क बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और अंशु सूरज मावी का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चिरौड़ी उधम सिंह, तेजपाल बाबूजी, ग्राम प्रधान निठोरा सतवीर बैसोया, पूर्व प्रधान नरेंद्र बैसला, कॉलेज प्रबंधक विजयपाल कसाना, टेकराम बाबूजी डगरपुर, अजीत मुंशी, प्रधानाचार्य संगीता पंवार, नेहा शर्मा, हरेन्द्र प्रधान, बिज्जे कसाना, पवन कसाना, आजाद कसाना, मनीष बैसला, अजय बैसला, रोहित, दीपक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button