भुने हुए चनों के सैंपल खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में हुए फेल …
जांच रिपोर्ट में भुने चनों में औरामाइन कलर की पुष्टि हुई ...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी)- मिलावट के शक में जांच के लिए भेजे गए भुने हुए चनों के सैंपल खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में फेल हो गए । खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में भुने चनों में औरामाइन कलर की पुष्टि हुई । औरामाइन कलर सिंथेटिक डाई होती है। जिसका उपयोग चमड़ा और कपड़े रंगने में किया जाता है।
खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि इन चनों का लंबे समय तक सेवन करने से लीवर कैंसर, स्किन कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खाद्य पदार्थों में इसका उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। भुने चनों में चमक लाने के लिए ओरमाइन कलर इस्तेमाल किया जा रहा था । दिसंबर महीने में खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की टीम ने हापुड़ में कई स्थानों से चनों के सेंपल जांच के लिए भेजे थे ।
हापुड के खाद्य विभाग के अपर आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि , लखनऊ में कमिश्नर साहब के आदेश पर दिसंबर माह में चलाए गए विशेष अभियान के तहत नवीन मंडी और रिलायंस स्टोर से लिए गए भुने चने के सैंपल की जांच रिपोर्ट आ चुकी है । रिपोर्ट में चारों सैंपल अनसेफ पाए गए हैं,जिनमें औरामाइन ओ रॉमिंग कलर की मिलावट पाई गई है।अब तक की कार्रवाई लगभग 2000 किलो भुना चना सीज किया गया। संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कोर्ट में वाद (मुकदमा) दर्ज कराए जा रहे हैं ।



