गोड्डा

सरला जी दूरदर्शन की अत्यंत  लोकप्रिय चेहरा थीं : सुरजीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। दूरदर्शन की 80 और 90 के दशक की लोकप्रिय समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी के निधन पर रेनबो म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बुधवार शाम एक शोक – सह – श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सरला जी के जीवन सफर पर प्रकाश डालते हुए जिला कला – संस्कृति संयोजक एवं रेनबो के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत झा ने कहा कि अपने सौम्य आवाज, दमदार प्रस्तुति एवं सटीक उच्चारण की वजह से सरला जी दूरदर्शन की बेहद लोकप्रिय चेहरा थीं। संजीव झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 1976 में दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सरला जी टेलीविजन पर लाइव समाचार पढ़नेवाली शुरुआती एंकर्स में से एक थीं। स्थानीय शांति नगर स्थित खबर संगम भवन में आयोजित उक्त सभा में शामिल संजीव झा, अखिल कुमार झा, अमरेंद्र सिंह, विष्णु कुमार, दयाशंकर एवं अमित ठाकुर ने 71 वर्षीया सरला जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button