गोड्डा

स्वच्छ छवि के प्रत्याशी अनिल साह को दें समर्थन : अमित मंडल

 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक ने किया प्रेसवार्ता 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 गोड्डा में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल साह के लिए मांगा सहयोग
गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक अमित मंडल ने नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं से स्वच्छ छवि के प्रत्याशी अनिल साह को समर्थन देने की अपील की है। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गोड्डा नगर परिषद में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती के नेतृत्व में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर भाजपा ने पूर्व में आंदोलन किया था। बावजूद इसके राज्य सरकार ने दलीय आधार पर चुनाव नहीं कराने का निर्णय लिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार डरी हुई है। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। पूर्व विधायक ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। राजधानी रांची सहित सुदूर ग्रामीण इलाकों में बच्चों के अपहरण और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के समीप भी गोलीबारी की घटना होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। राज्य सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में अक्षम साबित हो रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भी कटघरे में खड़ा है। अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं का अभाव है और लापरवाही के कारण मासूमों की जान जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है। अंत में उन्होंने गोड्डा नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि दुष्कर्म एवं अन्य कुव्यवस्थाओं पर लगाम लगाने के लिए निकाय चुनाव में एक स्वच्छ और प्रतिबद्ध व्यक्ति का चुनकर आना आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से सोच – समझकर मतदान करने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button