पाकुड़

12 लाभुकों के बीच गाय का वितरण, पशुपालन को बढ़ावा

Distribution of cows among 12 beneficiaries, promotion of animal husbandry

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला गव्य विकास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने 12 लाभुकों के बीच गाय का वितरण किया। इस अवसर पर पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए लाभुकों को विटामिन, कैल्शियम तथा मिनरल मिक्सचर भी उपलब्ध कराया गया। उपायुक्त ने कहा कि यह पहल ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे लाभुकों की आय में वृद्धि होगी तथा वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने लाभुकों से पशुओं की समुचित देखभाल, संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि पशुपालन को मजबूत आजीविका के रूप में विकसित किया जा सके। कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारी, कर्मी एवं लाभुक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button