पाकुड़

पाकुड़ में इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

Intermediate examination in Pakur concluded peacefully and successfully.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
पाकुड़ जिले में झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने केकेएम कॉलेज पाकुड़ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने परीक्षार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा का संचालन कदाचार-मुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में हो। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button