नगरपालिका चुनाव: प्रेक्षक व अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण
Municipal elections: Observers and officials inspected the dispatch center.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारियों के तहत सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सहित परियोजना निदेशक, आईटीडीए, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान दलों को उपलब्ध कराई जा रही निर्वाचन सामग्रियों, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रेषण प्रक्रिया की समीक्षा की। उपायुक्त ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने दल का मिलान करने के साथ-साथ प्राप्त सभी निर्वाचन सामग्रियों का सावधानीपूर्वक सत्यापन सुनिश्चित करें, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन अनिवार्य है। यह निरीक्षण MunicipalElections के सफल एवं पारदर्शी संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया Chief Electoral Officer, Jharkhand के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है।



