भरत पुर

समाज एवं युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर। हरिदत्त कॉलेज ऑफ फार्मेसी, टेक्नोलॉजी पार्क, सेवर, भरतपुर में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एड्स एवं एचआईवी/एड्स के प्रति समाज एवं युवाओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण सिंह बोरई उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिदत्त शर्मा ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा ने की।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. आलोक शर्मा ने एड्स एवं एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने पर जोर देते हुए छात्रों एवं स्टाफ को इसके संक्रमण, बचाव एवं जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और सतर्कता से इस बीमारी से बचाव संभव है।
रेड रिबन क्लब (फार्मेसी) के नोडल अधिकारी विनोद छारिया द्वारा विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं ने विषय से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें दिगंबर सिंह एवं आकाश विजेता रहे। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने मिलकर एचआईवी/एड्स जागरूकता की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में प्राचार्य यशवंत सिंह, विनोद छारिया, सुनील राजपूत, बनवारी लाल, विवेक, प्रतीक शर्मा एवं नित्यान्शु कुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button