बरेली
गोपनियता ताक पर, सुरक्षा में लापरवाही
बोर्ड परीक्षा की कॉपियां, साइकिल और बाइक से ले जाई जा रहीं हैं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। यूपी में बोर्ड परीक्षा की कॉपियां स्कूटी और बाइक के साथ साइकिल पर ढोई जा रहीं हैं। बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को पुलिस सुरक्षा के बीच केवल चार पहिया वाहनों से ही मुख्य संकलन केंद्र तक पहुंचाएंगे।
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं कहीं बाइक तो कुछ जगह साइकिल से संकलन केंद्र तक पहुंचाई जा रहीं हैं। जिम्मेदारों की इस लापरवाही से परीक्षा की गोपनीयता भंग होने की आशंका है। पड़ताल में यह खुलासा हुआ है कि उत्तर पुस्तिकाओं का परिवहन बेहद असुरक्षित और लापरवाह तरीके से हो रहा है। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र के बाहर सुरक्षा मानक तार-तार नजर आए। दोपहर 12:24 बजे दो युवक एक स्कूटी पर उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल लादकर पहुंचे।
इसके कुछ ही मिनट बाद दो अन्य लोग साइकिल के पीछे कॉपियों का बंडल लादकर संकलन केंद्र में दाखिल हुए। कई अन्य लोग भी ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों का उपयोग करते दिखे। खुले वाहनों पर कॉपियां ले जाने से उनके फटने, गिरने या बारिश होने पर खराब होने का खतरा बना रहता है।

बोर्ड का स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को पुलिस सुरक्षा के बीच केवल चार पहिया वाहनों से ही मुख्य संकलन केंद्र तक पहुंचाएंगे। यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि कॉपियों से रास्ते में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ आदि की गुंजाइश न रहे।
गेट से गार्ड लापता, बेरोकबोक आते-जाते रहे लोग
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज को जिले का मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है, लेकिन यहां की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे ही है। यहां जिले के 130 परीक्षा केंद्रों की कॉपियां आती हैं। यहां की हालत यह है कि सुबह की पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही कॉलेज के मुख्य द्वार से सुरक्षाकर्मी नदारद मिले। लापरवाही का आलम यह है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति बेरोकटोक कॉलेज परिसर के अंदर आ-जा सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं के साथ सिस्टम की यह बेपरवाही देश के भविष्य से खिलवाड़ करने जैसी है।
सभी केंद्रों को पहले ही इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। वर्जन ; इस मामले को दिखवाया जाएगा और संबंधित की जवाबदेही भी तय की जाएंगी। डॉ. अजीत कुमार, डीआईओएस