गाजियाबाद

दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गाजियाबाद : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) गाजियाबाद के तत्वावधान में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना तथा अनुदेशकों की दक्षता में वृद्धि करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना प्रबंधक (DPMU) गाजियाबाद श्री विकास कुमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब गाजियाबाद की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती मीरा सिंह तथा विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती कोमल और श्रीमती वंदना सिरोही मौजूद रहीं।
अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ. राजेंद्र सिंह ने जन शिक्षण संस्थान की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्थान वर्ष 1994 से जनपद गाजियाबाद में पिछड़े एवं वंचित वर्ग के लोगों को हस्तशिल्प एवं अन्य कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है।
प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि श्री विकास कुमार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) एवं अन्य संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
जूट क्राफ्ट उत्पाद की रिसोर्स पर्सन श्रीमती कोमल देवी ने जूट क्राफ्ट प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि जूट क्राफ्ट विशेष रूप से बेरोजगार एवं वंचित वर्ग के युवाओं के लिए लाभकारी है।
द्वितीय सत्र में फैशन डिजाइनर विशेषज्ञ श्रीमती वंदना सिरोही ने अनुदेशकों को विभिन्न प्रकार के परिधानों की कटिंग एवं डिजाइनिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया और नई तकनीकों को सीखा।
उल्लेखनीय है कि जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद द्वारा जनपद के चारों विकास खंडों में विभिन्न कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस कार्यशाला में कुल 40 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामराज, रजनी, सरिता एवं रहनुमा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button