पाकुड़
आज 37000 मतदाता तय करेंगे अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला
Today, 37,000 voters will decide the fate of the presidential candidates.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में आज चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है। नगर परिषद क्षेत्र से चेयरमैन पद के लिए साबरी पाल, शेख सेलिना सुल्ताना, संपा साह, मोनिता कुमारी, सीमा सोनी भगत सहित लगभग 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के लगभग 37,000 मतदाताओं के हाथों में सुरक्षित है। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं को अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहतर प्रतिनिधि चुनने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। नगर परिषद क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य, निष्पक्ष प्रशासन और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, ताकि एक योग्य और सक्षम प्रतिनिधि का चयन हो सके।



