
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
पथराव का वीडियो आया सामने ….
हापुड (यूपी)- मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी । दोनों तरफ से जमकर हुआ पथराव । घर की छतों से जमकर हुई पत्थरबाजी। पत्थरबाजी के दौरान आसपास में मची अफरातफरी । बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
जनपद हापुड के गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगर में दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई , उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने छतों से एक दूसरे के ऊपर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए । इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है ।
गढ़ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि , यह विवाद शनिवार को शुरू हुआ था। कस्बे से एक बारात बुलंदशहर के जहांगीराबाद गई थी, जहां प्रथम पक्ष के कुंवरपाल, राजेंद्र, अंकित और दूसरे पक्ष के सुंदर, विजेंद्र, अभिषेक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बारात में मौजूद लोगों ने उस समय दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। लेकिन आज सुबह पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। जिसके बाद यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उन्होंने छतों और गलियों में खड़े होकर एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया । इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसका संज्ञान लेते हुए घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।




