बरेली
आइ.जी.आर.एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पत्रों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
प्रातः10:00 बजे से 12:00 तक कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुनने तथा उन समस्याओं को पोर्टल पर अपलोड भी करें - जिलाधिकारी

निस्तारण उपरांत दूरभाष पर शिकायत कर्ता से पूछ ले की वह इस निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं – जिलाधिकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आइ.जी.आर.एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पाया कि अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण की पोर्टल पर एक भी शिकायत निस्तारित नहीं हो पाई है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियो से कहा कि आप लोग संतुष्टि फीडबैक पर अधिक ध्यान दें । उन्होंने कहा कि इसकी मॉनिटरिंग लगातार माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑनलाइन की जा रही है।
बैठक उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुने तथा उन समस्याओं को पोर्टल पर अपलोड भी करें । बैठक में उन्होंने कहा कि यदि आप किसी शिकायतकर्ता की शिकायत का निस्तारण कर रहे हैं तो उससे एक बार दूरभाष पर संपर्क यह अवश्य पूछ ले की वह इस निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।



