बागपत

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बागपत पुलिस की पहल

जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बागपत पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण के तहत एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 7839876407 जारी किया गया।
इस पहल का उद्देश्य जिले की महिलाओं को किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या अन्य समस्याओं की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक Suraj Kumar Ray ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अपराध की स्थिति में महिलाएं बिना झिझक इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बागपत पुलिस हर बेटी और बहन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने आगे कहा कि समाज की जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है, इसलिए सभी नागरिकों से अपील है कि इस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके।
बागपत पुलिस ने दोहराया कि “सुरक्षित और सशक्त महिला ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button