गोड्डा

पथरगामा थाना का एसपी मुकेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण 

एक माह में हाईमास्ट लाइट लगाने का दिया आश्वासन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। देर संध्या पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने पथरगामा थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं सुरक्षा की कामना की। निरीक्षण क्रम में एसपी ने थाना की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक माह के भीतर थाना परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने की बात कही। साथ ही थाना परिसर में साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था को देखकर थाना प्रभारी की सराहना भी की।
मौके पर पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार, सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, ज्योति तिवारी, गौतम साहा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button