बरेली

बाबा गाडगे सेवा संघ के तत्वाधान में संत बाबा गाडगे की 150वीं जयंती मनाई गई   

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     

बरेली : इस्लामिया इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सैकड़ो बच्चों के साथ मनाई गई संत की जयंती इस मौके पर बाबा गाडगे सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने बताया आज ही के दिन बाबा संत गाडगे जी का जन्म हुआ था वह महान समाज सुधारक और जागृति के निर्माता थे बाबा गाडगे ने शिक्षा को सर्वोपरि बताया, कहा शिक्षा के बिना नहीं रहना चाहिए जीवन में शिक्षा महत्वपूर्ण है शिक्षा के बिना इंसान का जीवन दुश्वार हो जाता है, शिक्षा के महत्व को समझते हुए बाबा गाडगे जी ने अपने जीते जी 60 संस्थाओं का निर्माण कराया वह अपने हाथ में मिट्टी खप्पर जिसे मराठी भाषा में गाडगा बोला जाता है और एक हाथ में एक तारा रखते थे वह कीर्तन के माध्यम से अपनी बात कहते और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरुक करते उन्होंने हमेशा समाज को जोड़ने के लिए काम किया वह जात-पात हुआ छूत आदि के खिलाफ रहते थे बाबा गाडगे जी चमत्कार अंधविश्वास पाखंड से दूर रहने की सीख देते थे उन्होंने इन सबके लिए गांव गांव जाकर आंदोलन चलाया वह कहते थे जन सेवा ही मानव सेवा है उन्होंने सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को लाइब्रेरी के रूप में धर्मशाला बनाकर दी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का बहुत सम्मान करते थे शिक्षा के प्रति उनका समर्पण देखकर महाराष्ट्र सरकार ने उनके नाम का 1992 में डाक टिकट जारी किया था इस मौके पर मुख्य रूप से अशोक शर्मा दिलीप कुमार मौर्य रोहिताश चौधरी प्रीति नीलम पारुल सोनम अन्य आदि ने विचार व्यक्त किया तथा स्टेशनरी में सहयोग किया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button