शामली

महिला को घर में घसीटा, तेजाब डालने की कोशिश का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। क्षेत्र के जिजौला गांव में एक महिला ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट कर घर में खींचने और मुंह पर तेजाब डालने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने चौसाना चौकी पर तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
  चौसाना क्षेत्र के जिजौला निवासी महिला अपने घर के बाहर काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद उसे जबरन पकड़कर घर के अंदर घसीटने लगे। महिला के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके चेहरे पर तेजाब डालने की भी कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिससे आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद सहमी महिला ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पीड़िता ने चौसाना चौकी पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button