
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल जिला मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने की भाजपाई नेताओ की मंशा के विरोध मे 203 वें दिन जिला बचाओ संघर्ष समिति ने फिर से आंदोलन मे तेजी लाने का निर्णय लिया है समिति के गिरीश डाटा के अनुसार लम्बे समय से खैरथल जिले के लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे है पर सरकार की उदासीनता के चलते कोई हल नही हुआ है जिले के लोग गांधीवादी तरीके से आंदोलित है आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर बाइक रैली निकाली जा रही है समिति ने जिले के लोगों से बड़ी संख्या मे बाइक रैली मे भाग लेकर आंदोलन को धार देने की अपील की है बाइक रैली
धरना स्थल से बुधवार को प्रातः दस बजे आरम्भ होंगी जो मंडी गेट नंबर एक से बाईपास होते हुए हरसोली रोड,अम्बेडकर सर्किल, रेल अंडरपास से चालीस फुटा रोड,किशनगढ़ रोड,हेमूकालानी चौक होते हुए रेलवे फाटक, मैन बाजार,अग्रसेन सर्किल,हनुमान चौक, मंडी बाईपास होते हुए वापस धरना स्थल पहुंचेगी!


