उपायुक्त ने माध्यमिक व उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों संग की समीक्षा बैठक
Deputy Commissioner held a review meeting with the headmasters of secondary and higher secondary schools.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, बीआरपी, सीआरपी एवं बीपीओ के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में कक्षा 8, 9 एवं 11 की आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 2 मार्च से प्रस्तावित कक्षा 8 की परीक्षा को देखते हुए विद्यालय गंभीरता से तैयारी सुनिश्चित करें, मॉडल प्रश्नपत्रों पर अभ्यास कराएं तथा कमजोर विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हों। इसके साथ ही उपायुक्त ने विद्यालयों में स्टॉल लगाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शेष विद्यार्थियों को दवा सेवन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।



