गोड्डा
पोड़ैयाहाट में अवैध विदेशी शराब का भंडाफोड़
11 बोरा पाउच शराब जब्त – बिहार ले जाने की थी तैयारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट : दिनांक 24 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के महिधाशा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, महिधाशा गांव में अवैध रूप से विदेशी शराब बनाकर उसे बिहार ले जाने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया, जिसके उपरांत सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु दिवा गस्ती दल को महिधाशा केंदुवा निवासी कालीचरण बास्की के घर छापामारी का निर्देश दिया गया।छापामारी के दौरान कालीचरण बास्की के घर से 11 प्लास्टिक के बोरे बरामद किए गए। जब बोरों की तलाशी ली गई तो प्रत्येक बोरे में 200 एमएल के अवैध विदेशी शराब के पाउच पाए गए। एक बोरे में 150 पीस पाउच बरामद हुआ। सभी बरामद शराब को जप्ती सूची बनाकर विधिवत जब्त करते हुए थाना लाया गया। इस संबंध में पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 27/2026, दिनांक 24.02.2026 के तहत धारा 274/275/3(5) बीएनएस 2023 तथा 47(A) एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी एवं अनुसंधान जारी है।
जप्त सामान की विवरणी:
1. 11 प्लास्टिक के बोरे में 200 एमएल के पाउच विदेशी शराब
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
पु०नि० मधुसूदन मोदक, सदर प्रभाग, गोड्डा
पु०नि० महाबीर पंडित, प्रभारी, मोतिया ओपी
पु०अ०नि० मुकेश कुमार
पु०अ०नि० कृष्णा प्रसाद मंडल
थाना चौकीदार, पोड़ैयाहाट थाना
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



