माँ रेणुका विकास मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : सिद्धपीठ माँ रेणुका देवी मन्दिर परिसर डुंडा में सात दिवसीय माँ रेणुका विकास मेले का शुभारंभ कचडू देवता और रेणुका की डोली नें साथ में किया । मंगलवार को मां रेणुका मंदिर परिसर डुंडा में देव डोलियों के सानिध्य में सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेले का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर डुंडा की छात्रों में स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया । इस मौके पर स्थानीय कलाकारों व उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक रजनी कांत सेमवाल ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेलार्थियों को झूमने को मजबुर कर दिया।
इस अवसर पर मेला अध्यक्ष व प्रमुख राजदीप सिंह परमार, सचिव पदम दत्त जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया है।
बताते दे कि 24 फरवरी 1960 को टिहरी जनपद से कुछ हिस्से को अलग कर उत्तरकाशी जिले का गठन हुआ था। जिस को लेकर जिला स्थापना दिवस के दिन पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। उत्तरकाशी जिला अपने 65 वर्ष पूर्ण कर आज 66वें वर्ष में प्रवेश कर रहा हैं। मेले मे इस बार सरकारी स्टॉलों का भव्य रूप देखने को मिल रहा हैं। इससे स्थानीय जनता को सरकारी योजनाओ का भी लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद जोशी,महामंत्री महावीर सिंह, मातली जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान डुंडा गांव व सौरभ रावत, वीरपुर प्रधान जमुना देवी,पंडित गंगाधर जोशी आदि मौजूद रहे है।


