मथुरा

बरसाना में रंगोत्सव 2026 का आगाज

मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया दीप प्रज्जवलन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली और लठामार होली से पहले बरसाना में रंगोत्सव 2026 का औपचारिक शुभारंभ हो गया। श्रीराधा बिहारी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन कर होली महोत्सव की तैयारियों का विधिवत आगाज किया गया। कार्यक्रम के जरिए प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि इस बार रंगोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दीप प्रज्जवलन कर किया उन्होंने कहा कि बरसाना की होली ब्रज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे देखने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही। कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button