सिंगरौली

विंध्यनगर पुलिस अलर्ट

शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील, उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । होली पर्व को लेकर विंध्यनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। थाना प्रभारी विंध्यनगर  अर्चना द्विवेदी ने क्षेत्रवासियों से त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर होली मनाएं और किसी भी प्रकार की नई या अव्यवस्थित परंपरा शुरू न करें। रंग खेलते समय सावधानी बरतें और आपसी सम्मान बनाए रखें, ताकि पर्व की खुशियां बनी रहें। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है और पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। विंध्यनगर पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button