बरेली

डिलीवरी बॉय ने थाने के गेट पर खुद को लगाई आग…वजह परेशान करने वाली है

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बारादरी थाने में डिलीवरी बॉय ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आत्मदाह के प्रयास में युवक बुरी तरह झुलस गया। थाने में मौजूद पुलिस वालों ने किसी तरह उसकी आग बुझाकर जान बचाई। फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है। बाइक थाने से नहीं छूटने के बाद परेशान होकर  डिलीवरी बॉय ने ये कदम उठाया।
 दरअसल 32 साल के अक्षय कश्यप निवासी फतेहगंज पश्चिमी सोमवार 23 फरवरी को गंगापुर इलाके में डिलीवरी करने आया था, लेकिन यहां विकास नाम का युवक उसकी बाइक लेकर भागने लगा। भागने के प्रयास के दौरान माधोबाड़ी निवासी आकाश को टक्कर मार दी। पुलिस अक्षय की बाइक थाने ले आई। मगर मंगलवार को भी उसकी बाइक नहीं मिली। क्योंकि अक्षय एक डिलीवरी बॉय था और बाइक उसके रोजगार का साधन था। लिहाजा मंगलवार शाम को भी जब बाइक नहीं मिली तो आहत होकर उसने थाने के गेट पर ही आग लगा ली।
एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि अक्षय का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। अक्षय ने अपनी बाइक विकास नाम के युवक को दी थी। विकास से एक हादसा हो गया, इसलिए बाइक थाने में खड़ी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नियमानुसार बाइक छोड़ने का आश्वासन अक्षय को दिया गया था। मगर आवेश में आकर अक्षय ने आग लगा ली। इस मामले में जांच भी चल रही है, अगर किसी पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button