डाक्टर सुधीर नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी की परीक्षा में सफल रहा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड अंतर्गत बोकारो थर्मल के बाजार टांड़ निवासी सह विस्थापित परिवार भुनेश्वर साहु के छोटे पुत्र डाक्टर सुधीर कुमार ने नेफ्रोलॉजी किडनी के सुपर स्पेशलिटी परीक्षा में सफलता प्राप्त किया। परीक्षा नेशनल बोर्ड आफ एग्जामिनेशन न्यू दिल्ली के द्वारा ली गई थी। जिसका परिणाम 10 फरवरी को मिला जिसमें सफल होकर नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी बना।
सुधीर की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल से हुई , इंटरमिडिएट पिट्स मार्डन स्कूल गोमिया आइईएल से किया। एमबीबीएस विशेषवरा मेडिकल कॉलेज चित्रा दुर्गा सीता बंगलोर कर्नाटक से हुई। नेफ्रोलॉजी स्पेशलिट सीता हास्पीटल एंड रिसर्च सेंटर मोतीपुर से किया। सबसे पहले नगरमल मोदी सेवा सदन रांची , उसके बाद एआईजी हास्पिटल हैदराबाद तेलंगाना में किया। वर्तमान में एच ई सी पारस हास्पिटल हटिया रांची में सेवा दे रहा है। सुधीर की पत्नी पिंकी साहु भी एमबीबीएस चिकित्सक है जो वर्तमान में दुर्गा पुर से चक्षु स्पेशलिट कर रही है। सुधीर तीन भाइयों में सबसे छोटे है।बड़ा भाई पंकज कुमार जेपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बड़े अधिकारी हैं। सुधीर कुमार की नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर बधाई दिया है। जिसमें मुख्य रूप से ऊपरघाट जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो,राजद नेता योधन नायक, शिक्षक उमेश कुमार महतो, झामुमो नेता कमल प्रसाद महतो,विनोद साव, शंभु गुप्ता, किशोर महतो, लालचंद महतो, राजकुमार किस्कू सहित कई लोग शामिल हैं।



