बेतुल

बैतूल भाग्य विधाता भवन में आयोजित कार्यक्रम पत्रकारों को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं लाइफ कोच प्रोफेसर ईवी गिरीश (मुंबई) तथा भाग्य विधाता भवन की संचालिका मंजू दीदी द्वारा जिले के पत्रकारों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया जगत के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करना और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था।
इसके पश्चात कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रोफेसर ईवी गिरीश ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी होते हैं। वे समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक पत्रकारिता ही राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होती है। उन्होंने पत्रकारों को सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
मंजू दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है। पत्रकार अपने लेखन और रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज की वास्तविक स्थिति को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एक-एक कर सभी पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित किया गया और उन्हें शाल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों ने भी आयोजकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी सकारात्मक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन किया गया। समूचा आयोजन सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक वातावरण में संपन्न हुआ। यह समारोह पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने तथा समाज में उनकी भूमिका को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button