
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने ग्राम पंचायत बादशाहपुर सिरौली में बंथला-ढिकोली रोड से रतन सिंह बाबूजी के खेत तक बनने वाली मिट्टी खड़ंजा सड़क का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। करीब 250 मीटर लंबी यह सड़क लगभग 6 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी।
अंशु सूरज मावी ने बताया कि सड़क निर्माण से आसपास के किसान भाई-बहनों को अपनी फसल खेत से मंडी या घर तक लाने-ले जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। विशेषकर बारिश के मौसम में आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
ग्राम प्रधान राजवीर सिंह बैसला ने कहा कि बरसात के दिनों में किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस सड़क के बनने से दर्जनों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इस कार्य के लिए जिला पंचायत सदस्य का आभार जताया।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी और अंशु सूरज मावी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर एलआर कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र बैसला, मास्टर नेपाल सिंह बैसला, धूनीराम, विशाल बैसला, कुलदीप बैसला, प्रदीप बैसला, अतुल कुमार, ठेकेदार विनोद कसाना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



