ललितपुर
प्रवेश द्वार का एमएलसी ने किया लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। विकास खंड महरौनी की ग्राम पंचायत कुम्हैड़ी में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया। एमएलसी रमा आरपी निरंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। उन्होंने 562 रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लौह पुरुष के सम्मानमें स्थापितयहप्रवेश द्वार आने वाली पीढिय़ों को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा। लोकार्पण समारोह में महरौनी क्षेत्र तथा ललितपुर जनपद के जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुजान पटेल, अरविंद माते, जयराम निरंजन, आशाराम माते, कांशीराम, नीतेश पटेल, अभिषेक विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान प्रकाश निरंजन, रवि रजक, निशांत पटेल, संजय नामदेव, नीरज मिश्रा, कल्याण पटेल, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, सूरज माते, बलराम निरंजन, कृपाल गौतम (पत्रकार), संतोष पटेल, राजेश पटेल, छोटू नामदेव, अखिलेश विश्वकर्मा, संजू चौरसिया, राहुल पटेल, नाथूराम पटेल, कल्लू परिहार, बिरजेश खरे, संतोष कुमार जोशी, अतुल सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



