ललितपुर

 सड़क सुरक्षा माह यातायात पुलिस का अभियान

193 वाहनों के चालान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (फेज-2) के अंतर्गत यातायात पुलिस ललितपुर ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन जन-जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में संचालित हुआ।
अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया पर तीन सवारी न बैठाने तथा रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने की हिदायत दी गई। साथ ही कोहरे के दौरान धीमी गति, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हेडलाइट, फॉग लाइट व रिफ्लेक्टर के सही उपयोग पर जोर दिया गया। यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव को गंभीर अपराध बताते हुए वाहन चालकों से नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। अभियान के तहत जनपद के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 193 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस ललितपुर ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button